17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बाहुबली 3 को लेकर ये है मेकर्स का प्लान

बाहुबली 3 को लेकर ये है मेकर्स का प्लान

2

साउथ के सुपस्टार प्रभास को फिल्म बाहुबली से जबरदस्त पॉपुलैरीटी हासिल की। फिल्म 2 हिस्सों में बनी थी और दूसरे पार्ट ने पहले पार्ट की तुलना में कहीं ज्यादा बिजनेस किया था। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने के बाद लगातार ये सवाल उठने शुरू हो गए थे कि क्या इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होगा?

हालांकि प्रभास ने तब ये कहकर सभी को निराश कर दिया था कि कहानी बस इतनी ही थी। अब प्रभास ने अपने नए बयान से बाहुबली फैन्स में एक बार फिर एक्साइटमेंट पैदा किया है। एक इंटरव्यू में प्रभास ने कहा, “यदि एसएस राजामौली चाहें तो तीसरा पार्ट बन सकता है उन्हें इसके बारे में उत्साहित होना चाहिए।

प्रभास ने कहा, “उन्होंने मुझे सिर्फ 6 स्क्रिप्ट दी थीं, तो उनके पास कुल 10 से 14 स्क्रिप्ट रही होंगी। हमने उसमें से 60 प्रतिशत को वहीं खत्म कर लिया था। मैं जानता हूं कि 5 साल तक स्क्रिप्ट उनके दिमाग में रही है। मैं नहीं जानता कि वह बाहुबली 3 बनाएंगे भी या नहीं”।