17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कानपुर की श्रेया मेहरोत्रा ग्लोबल मिस एशिया सिंगापुर का करेंगी प्रतिनिधित्व 

कानपुर की श्रेया मेहरोत्रा ग्लोबल मिस एशिया सिंगापुर का करेंगी प्रतिनिधित्व 

3

कानपुर-जिले में डॉक्टर की बेटी ने देश दुनिया में शहर का नाम रोशन किया डॉ अनुराग मेहरोत्रा की पुत्री श्रेया मेहरोत्रा ने कुछ दिन पूर्व ग्लोबल मिस इंडिया का खिताब जीता था जिसमें सम्मान समारोह कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत करके जिले की बेटी का हौसला बढ़ाया था बताते चलें वर्ष 2014 में मिस कानपुर का ख़िताब भी जीत चुकी श्रेया मेहरोत्रा अब आगामी सितंबर में सिंगापुर में होने वाली

ग्लोबल मिस एशिया का प्रतिनिधित्व भारत की तरफ से श्रेया मेहरोत्रा करने जा रही है कानपुर की बेटी होने की वजह से देश दुनिया में जिले का नाम रोशन हो रहा है श्रेया मेहरोत्रा जिनका कानपुर में जन्म हुआ और कानपुर से ही पढ़ाई पूरी की पिता अनुराग मेहरोत्रा , मां सपना मेहरोत्रा दोनों डॉक्टर हैं बेटी की सफलता पर माता पिता बहुत खुश है जिले के लोग भी अपने शहर का नाम रोशन करने वाली इस बेटी पर गर्व महसूस कर रहा है।