17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शाह ने की दिल्ली के हालात की समीक्षा 

शाह ने की दिल्ली के हालात की समीक्षा 

3

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ हिस्सों में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हालात की समीक्षा की। इस हिंसा में एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक शाह के अहमदाबाद से लौटने के बाद सोमवार रात हुई। शाह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वहां गए हुए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को अतिशीघ्र हालात सामान्य करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में केन्द्रीय गृह साचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक सहित कई लोग शामिल थे। गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 50 लोग घायल हो गए। उग्र प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोप पंप में आग लगा दी थी।