17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood समीरा की बेटी का नाम आया सामने,फैंस ने की तारीफ

समीरा की बेटी का नाम आया सामने,फैंस ने की तारीफ

6

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने  12 जुलाई को एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी को जन्म देने के बाद समीरा दूसरी बीर मां बनी है। इस बीच समीरा के फैंस बेटी की झलक देखने को लेकर काफी बेचैन थे। समीरा ने फैंस को निराश ना करते हुए बेटी की पहली तस्वीर शेयर करने के बाद उसके नाम का खुलासा भी कर दिया है।

समीरा ने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी तस्वीर पोस्ट की और बेटी का नाम बताया। समीरा ने लिखा- ‘छोटी सी बच्ची का वर्दे परिवार में स्वागत है। बेबी गर्ल नायरा।’ समीरा के बेटी का नाम शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस नाम की तारीफ करने लगे। इसके साथ ही समीरा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बेटा नजर आ रहा है।