17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood सिंगल से मिंगल होने को तैयार हैं कार्तिक आर्यन

सिंगल से मिंगल होने को तैयार हैं कार्तिक आर्यन

9

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में दे रहे हैं। लुका छुपी और सोनू की टीटू की स्वीटी की सफलता के बाद से कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस की गिनती बढ़ गई है। इस बीच अनन्या पांडे और सारा अली खान संग उनके लिंकअप की खबरें चरमसीमा पर हैं। लेकिन कार्तिक का कहना है कि वे सिंगल हैं।

एक्टर चाहे किसी रिश्ते में नहीं हैं लेकिन वो मिंगल होना चाहते हैं। कार्तिक का कहना हैं कि- “मैं सच्चा प्यार पाना चाहता हूं. मैं शादी में यकीन रखता हूं और मुझे उम्मीद है कि कोई स्पेशल मुझे मिलेगा। मैं ऐसा शख्स हूं जो प्यार में पड़ना चाहता है और शादी करना चाहता है. मैं फ्लो के साथ रहना चाहता हूं. आप किसी हालात को जबरन पैदा नहीं कर सकते. हमें सोचना चाहिए कि हम कैसा फील करते हैं और असलियत में क्या करना चाहते हैं”।

कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल खत्म कर लिया है। इसमें वे सारा अली खान के साथ रोमांस करते नज़र आऐंगें। इसके अलावा कार्तिक पति पत्नी और वो के रीमेक में काम करेंगे।