17.6 C
New York
Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप तय, चार जनवरी से...

आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप तय, चार जनवरी से शुरु होगा कोर्ट ट्रायल

13

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में ट्रायल की समय तय कर दी है। बता दें कि आरके पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप तय हुआ है और चार जनवरी से कोर्ट ट्रायल चलेगा। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई में शिकायतकर्ता को साक्ष्‍य पेश करने को कहा है। इसी के साथ कोर्ट ने कहा है कि यह मामला जल्‍द से जल्‍द पूरा किया जाना चाहिए, इसलिए ट्रायल में तेजी लाई जाए।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट ने पर्यावरणविद आरके पचौरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करना), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 509 (महिला को अपशब्द बोलना), 354बी (महिला पर बल प्रयोग), 354 (डी) (स्टॉकिंग), 341 (रॉंगफुल रेस्ट्रेन) के तहत चार्ज लगाने का आदेश दिया गया था।

बता दें कि ‘द एनवायरनमेंट एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट’ के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी के खिलाफ एक यूरोपीय महिला ने खुद को उनकी पूर्व सचिव बताते हुए उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पहले भी पचौरी के साथ काम कर चुकीं दो महिलाएं उनके खिलाफ ऐसे आरोप लगा चुकी हैं.