17.6 C
New York
Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मिर्जापुर जिला जेल के कैदी बना रहे मास्क

मिर्जापुर जिला जेल के कैदी बना रहे मास्क

12

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में योगदान देते हुए मिर्जापुर जिला कारागार के कैदियों ने मास्क का उत्पादन शुरू कर दिया है l जेल अधीक्षक अनिल राय ने सोमवार को बताया “प्रतिदिन 800 मास्क तैयार किए जा रहे हैं।” राय ने बताया “जेल में पहले दो सिलाई मशीनें थीं जिससे कैदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण, सिलाई सीख रहे कैदियों ने ट्रायल के तौर पर कुछ मास्क बनाए और जेल में ही बांट दिया l

’’उन्होंने बताया कि पता चलने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जेल को पांच सिलाई मशीनें और पुलिस अधीक्षक ने एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराईl राय के अनुसार, जेल में बने मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें 4000 मास्क बनाने का आदेश दिया l तैयार किए गए मास्क की खपत के बाबत जेल अधीक्षक ने कहा ‘‘अभी 4000 मास्क जिलाधिकारी को तैयार करके देना है। उसके बाद 2000 मास्क मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मांग रखा है जिसे तैयार करके देना है l ’’