17.6 C
New York
Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अपनी बीमारी को लेकर ऋषि कपूर ने कही ये खास बात….

अपनी बीमारी को लेकर ऋषि कपूर ने कही ये खास बात….

4

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर कैंसर होने के बाद अपना इलाज कराने के लिए पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क चलें गए। उनकी बीमारी कि खबर मिलतें ही ये बात आग कि तरह फैल गई। हर कोई यही सोच रहा था, कि अचानक ये कैसे हो गया। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि ऋषि कि सेहत में सुधार आ गया हैं। एक्टर की बीमारी पर पिछले दिनों फिल्ममेकर राहुल रवैल ने बताया था कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे, लेकिन अब वे कैंसर फ्री हैं। गंभीर बीमारी से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर ने पहली बार माना कि उन्हें कैंसर था। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कैंसर से अपनी जंग का अनुभव शेयर किया है।

ऋषि कपूर ने कहा- ”यूएस में मेरे 8 महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। लेकिन मुझ पर भगवान की कृपा थी। अब मैं कैंसर फ्री हूं”। ऋषि चाहे कैंसर फ्री हो गए हैं लेकिन अभी भी उनका मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है। उन्हें रिकवर होने में वक्त लगेगा। रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के अगले कुछ महीने में देश लौटने की जानकारी दी है।

भारत लौटने के लिए ऋषि कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा- ”मुझे बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना है जिसमें कम से कम 2 महीने लगेंगे। बीमारी से छूटना बड़ी बात है और यह सब मेरे परिवार और मेरे फैंस की प्रार्थनाओं और दुआओं के कारण हुआ है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं”।