17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी, बेटी को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी, बेटी को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

1

मथुरा जिले के मिट्ठोली गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी एवं बेटी को कथित रूप से गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार दी। इस दौरान सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई और उसकी पत्नी एवं बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त फौजी चेतराम उर्फ झगड़ू की मौत हो गई

जबकि उसकी पत्नी राजकुमारी और पुत्री अलका की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमार के अनुसार अलका ने कहा कि उसके पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई। पिस्तौल को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद चेतराम के बेटे से पूछताछ करेगी।