17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली चुनाव 2020 : जीत के बाद सिसोदिया के बोल- नहीं बंटे...

दिल्ली चुनाव 2020 : जीत के बाद सिसोदिया के बोल- नहीं बंटे दिल्लीवासी

4

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पुरी हो गई है। इन रुझानों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हो चुकी है। एक बार फिर आम आदमी पार्टी सत्ताधारी पार्टी के रूप में नजर आ रही है। अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़पड़गंज से मिली जीत पर कहा कि यह काम और शिक्षा की जीत है, देश में पहली बार ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नफरत की राजनीति फैलाने की कोशिश की लेकिन हमारे वोटर और दिल्लीवासी बंटे नहीं। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की नफरत वाली राजनीति हार गई है।

मनीष ने कहा कि मुझे पड़पड़गंड का विधायक एक बार फिर से बनने पर गर्व है और यह अरविंद केजरीवाल के काम की जीत है क्योंकि उन्होंने दिल्ली का बेटा बनकर जनता के लिए विकास के काम यहां किए थे। मतगणना के शुरुआती चरणों में कई बार मनीष को बीजेपी से टक्कर मिलती रही और वह वोटों में पिछड़ते नजर आ रहे थे, आखिरकार उन्हें मुश्किल से दो हजार वोटों के अंतर से जीत मिली है।