17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सहारनपुर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद

सहारनपुर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद

6

उतरप्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं का एक बड़ा जखीरा और लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने ‘भाषा’ को बताया कि सहारनपुर के किशनपुरा मेडिकल बाजार में तिलक फार्मा के मालिक के राधा विहार कालोनी स्थित

आवास के पास छापा मारकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया गया। भटनागर ने बताया कि उक्त व्यापारी ने अपने घर के पास स्थित भूसे के गोदाम में लाखों रुपए की कीमत की ये दवाएं छुपा कर रखी थीं। कारोबारी और उसका पुत्र फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।