यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को राहत, सरकार ने भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लागू प्रतिबंध हटाया

2

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन से भारत आने वाली विमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध और विमान के भीतर यात्रियों की सीमित संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है जिससे कि अधिक से अधिक भारतीय नागरिक और यहां पर पढ़ रहे छात्र वापस भारत लौट सके।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद अब कितनी भी उड़ानें और चार्टर उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।

मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि वह विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है।  एक बयान में कहा गया है कि भारतीय एयरलाइंस को उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है, क्योंकि रूस के यूक्रेन की ओर बढ़ने के साथ मांग में वृद्धि हुई है। भारत ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है, लेकिन 20 फरवरी से पहले कोई उड़ान उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़े-कुशीनगर के नौरंगिया गांव में शादी की जश्न में कुआ बना काल

गौरतलब है कि भारत और यूक्रेन के बीच एक एयर बबल समझौता है, जिसके तहत दोनों देश प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित कर सकते हैं। जब अंतरराष्ट्रीय यात्रा निलंबित कर दी गई थी, तब महामारी द्वारा इस समझौते की आवश्यकता पड़ी थी। लेकिन अब जबकि हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं, मंत्रालय ने पहले लगाई गई सीमा को हटाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि एयरलाइंस कितनी भी उड़ानें संचालित कर सकती हैं। भारत और यूक्रेन के बीच चार्टर्ड उड़ानें भी संचालित की जा सकती हैं।

ये भी पढ़े-प्रियंका वाड्रा के सामने चन्नी के नफरती बोल, बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने दिया करारा जवाब