17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics भारतीय किसान यूनियन ने किया पंजाब के सभी टोल प्लाजों को ब्लॉक...

भारतीय किसान यूनियन ने किया पंजाब के सभी टोल प्लाजों को ब्लॉक करने का ऐलान

7

भारतीय किसान यूनियन ने किया पंजाब के सभी टोल प्लाजों को ब्लॉक करने का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार से पंजाब के सभी टोल प्लाजों को ब्लॉक करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन पिछले काफी समय से राज्य सरकार से गन्ने के भुगतान की मांगों को लेकर धरने पर बैठा है, पर राज्य सरकार की ओर से अब तक किसी भी मांग को माना नहीं गया। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन और जालंधर के डीसी औऱ पुलिस कमिश्नर के बीच गन्ने के भुगतानों को लेकर वार्ता होनी थी, पर पुलिस अधिकारी वार्ता में ही नहीं आऐ, जिसके बाद जालंधर के किसानों का गुस्सा आसमान छू गया है।

पंजाब, हरियाणा के किसान लगातार लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर अपनी मांगें मनवाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय ने कहा कि शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था, पर प्रशासन खुद ही वार्ता में शामिल नहीं हुआ।

मनजीत सिंह राय ने कहा कि अब मंगलवार को पंजाब के सभी ट्रोल प्लाजों के सामने ट्रैक्टर और ट्रालियां खड़ी करकर हम सड़क पर प्रदर्शन करेंगें और ये प्रदर्शन जब तक खत्म नहीं होगा तब तक राज्य सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती।

शनिवार को प्रशासन की अनुपस्थिति पर किसान नेता राकेश टिकैत ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हम किसानों के मसलों को सुलझाना ही नहीं चाहती, हमारी परेशानियों को समझना ही नहीं चाहती।