शिरोमणि अकाली दल ने किया खुलासा, किसानों के वेश में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता

1

शिरोमणि अकाली दल ने किया खुलासा, किसानों के वेश में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता

शिरोमणि अकाली दल ने किया खुलासा – शुक्रवार 3 सितंबर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस और आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाऐ। अलाकी दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस और आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन किसानों के हित के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस और आप जैसी राजनीतिक पार्टियों के हित के लिए चल रहा है। बिक्रम मजीठिया ने सबूत दिखाते हुए कहा कि ये देश के गरीब किसान नहीं, बल्कि किसानों के वेश में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता हैं। आप भी देखिए ये तस्वीर…

किसानों के वेश में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता, अकाली दल ने किया खुलासा

इस तस्वीर में अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस और आप के कार्यकर्ताओं पर लाल रंग का घेरा बनाया है, जिससे आप किसानों का रुप लिए हुए इन कांग्रेस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं।

किसानों के वेश में कांग्रेस और आप के कार्यकर्ता, अकाली दल ने किया खुलासा

बिक्रम सिंह मजीठिया ने किसान आंदोलन को कांग्रेस और केंद्र की मीलिभगत बताया। उन्होंने कहा कि ये इसलिए किया जा रहा है ताकि राज्य की हालत इतनी खराब हो जाये कि यहां राष्ट्रपति शासन लगाना पड़े। शिरोमणि अकाली दल के नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस राज्य में होने वाली विधानसभा चुनाव को आगे खीचना चाहती है, इसलिए कांग्रेस किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रही है।

Also Read: भारत बंद 2021 की तैयारियां शुरु, किसानों द्वारा इस तारीख को रखा गया आंदोलन