संयुक्त किसान मोर्चा फंड चंदे से मालामाल, फिर भी मदद करने में हिचहिचा रहा SKM

0

संयुक्त किसान मोर्चा को मिले 1200 करोड़ पर किसानों की मदद की बजाय, अपने जेब में डाल रहे नेता

संयुक्त किसान मोर्चा पर ये आरोप लगा कि किसान आंदोलन के लिए देशभर से किसानों की ओर से दान किए पैसो को एसकेएम के सदस्य अपनी जेब में डाल रहे हैं। देश के किसान पिछले दस महीनों से लगातार संयुक्त किसान मोर्चा फंड में दान कर रहे हैं। किसानों द्वारा आंदोलन के लिए दिए गए चंदे से संयुक्त मोर्चा किसान फंड 1200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। पर SKM पर आरोप है कि किसानों द्वारा भेजा गया चंदा वे दूसरे किसानों की मदद से ज्यादा खुद की सुविधाओं पर खर्ज कर रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा फंड चंदे से मालामाल, फिर भी मदद करने में हिचहिचा रहा SKM

Samyukt Kisan Morcha के सदस्यों पर ये आरोप है कि लगभग पिछले एक साल से चल रहे इस आंदोलन में जो किसान जख्मी हुए हैं या गंभीर रुप से घायल हुए हैं, उन्हें किसान मोर्चा की तरह से एक रुपये की मदद भी नहीं की गई। ये गंभीर आरोप संयुक्त किसान मोर्चा पर किसान नेता विकल पचार और प्रदीप धनखड़ ने लगाए हैं।

Also Read: भारत बंद 2021 की तैयारियां शुरु, किसानों द्वारा इस तारीख को रखा गया आंदोलन

हाल ही में किसान आंदोलन में किसान सुनील काजल की मौत हो गई थी। किसान आंदोलन में पुलिस और किसानों के बीच चले पत्थराव और लाठीचार्ज में किसान सुनील को अपनी जान गवानी पड़ी, पर अब तक ना सरकार की ओर से और ना एसकेएम की ओर से उनके परिजनों को कोई भी मदद मुहैया कराई गई है। इससे पहले भी आंदोलन में किसानों की मृत्यु पर किसान मोर्चा पर ये आरोप लगते आ रहे हैं कि उन्होंने सरकार से जिद्द करके मृतक किसानों के परिवारों को सहायता राशी तो दिलाई थी, पर अपनी जेब में हाथ तक नहीं डाला।