चारधाम यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहें है लोग , इस बार भी रिकॉर्ड टूटने का अनुमान

2

चारधाम यात्रा के लिए इस बार लोगो में काफी उत्साह दिखा। इसका अनुमान हम पंजीकरण के आकड़ो से लगा रहे हैं। यात्रा के लिए लगातार दोगुनी रफ्तार से पंजीकरण हो रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो चुका है। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज होगा।

10 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि भी तय हुई है। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग ने चार धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। दो दिन में 5.16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

पहले दिन भी 2.50 लाख पंजीकरण का रिकॉर्ड बना था। जिस तेजी के साथ पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। दो दिनों में केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या 1.73 लाख से अधिक हो गई है। जबकि बदरीनाथ के लिए 1.48 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

दो दिन में चारधाम यात्रा के लिए कुल पंजीकरण
धाम               पंजीकरण
केदारनाथ       173959
बदरीनाथ        148065
गंगोत्री              94950
यमुनोत्री            93136
हेमकुंड साहिब      6133                                                                                       


कुल-            5,16,243