रांची: मजदूर मां ने ठानी, तो बेटी खेलेगी अब FIFA WORLD CUP में

0
झारखंड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। खासकर झारखंड की बेटियां। आए दिन हमे सुनने को मिलता है कि किसी ना किसी वर्ल्ड लेबल के खेल में झारखंड की खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। अब आज ही देख लीजिए झारखंड की सात महिला फुटबॉलरों ने FIFA U17 वर्ल्ड कप के टीम में अपनी जगह बना ली है।
वहीं रांची के कांके प्रखंड के चारी होजिर की रहने वाली अनिता कुमारी की चर्चा आज उसके पूरे गांव में फैली है। आर्मी की नौकरी छोड़कर कोच आनंद गोप ने अनिता को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी और अनीता को फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंचाया। अनीता की माँ का कहना हैं की कोच आनंद गोप ने अपनी कड़ी मेहनत से उनकी  बेटी को फुटबॉल वर्ल्ड कप तक पहुंचाया। अनीता की मजदूर मां अपना पेट पालने  के लिए दुसरो के घरो में काम करती है।
अनीता की माँ का कहना है की बेटी जब फुटबॉल खेलनी की इच्छा जताई तो गावों के लोगों ने इसका विरोद भी कि किया। अनीता एक गरीब परिवार से है,  उनका घर मिट्टियों का है। एक छोटे से गांव की रहने वाली है, जिसमें अनीता का परिवार गुजर बसर कर रहा है। माँ मजदूरी करती है, अनीता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से  FIFA U17 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना ली है। आज अनीता की इस काबिलियत की चर्चा पुरे झारखंड में हो रही है।
अनीता पांच बहन है. खेती बारी ज्यादा नहीं होने की वजह से अनिता के पापा कोई रोजगार नहीं कर पाते। लिहाजा मां ही मजदूरी कर पूरा घर चलाती है। मिडफील्डर और फॉरवर्ड की फुर्तीली खिलाड़ी अनीता रांची विमेंस कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। अनीता ने कांके के ऑस्कर फाउंडेशन से फुटबॉल खेलना सीखा। जहां उसके कोच आनंद गोप और हीरालाल महतो ने उसे फुटबॉल की बारीकियां सिखाई।
अनिता समेत झारखंड की सभी सात खिलाड़ी जमशेदपुर में आयोजित इंडिया कैंप में रिपोर्ट कर चुकी हैं। अनिता ने अपने फुटबॉल के हुनर से झारखंड स्टेट टीम में तहलका तो मचाया है।  उसके बाद उसका चयन जमशेदपुर में आयोजित अंडर 18 सैफ चैंपियनशिप के लिए भी हुआ। जहां उसने एक गोल भी किया था। ‌अनिता राज्य टीम की ओर से खेलते हुए अब तक लगभग 15 गोल कर चुकी है।
झारखंड की 7 खिलाड़ियों का FIFA U17 वर्ल्ड कप में चयन हो गया है, वही होजिर की रहने वाली अनिता समेत झारखंड की सभी सात खिलाड़ी जमशेदपुर में आयोजित इंडिया कैंप में रिपोर्ट कर चुकी हैं. झारखंड की गोलकीपर अंजलि मुंडा, डिफेंडर सेलिना कुमारी, सुधा अंकिता तिर्की, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, अनिता कुमारी व मिडफील्डर नीतू लिंडा को टीम में चुना गया है।  टीम का प्रशिक्षण 23 अप्रैल से 31 मई तक जमशेदपुर में चलेगा।  भारतीय फुटबॉल संघ ने 23 अप्रैल को टीम की घोषणा की है।