17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल में इस बीमारी से लोग गवां रहे हैं अपनी जान, मरीजों...

हिमाचल में इस बीमारी से लोग गवां रहे हैं अपनी जान, मरीजों की संख्या चार हजार पार

7

हिमाचल में हर दिन डेंगू के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार डेंगू से लोग पीड़ित हो रहे हैं।  अब यह आंकड़ा चार हजार के पार हो गया है। जिला बिलासपुर में सर्वाधिक 1820, सोलन में 1508 मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं। बीत दो दिन से अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे हैं। हिमाचल में अब तक यह बीमारी 5 लोगों की जान ले चुकी है।

प्रदेश के अस्पतालों में अब तक 14442 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 4094 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। हिमाचल के दो जिले बिलासपुर और सोलन में यह बीमारी लगातार पांव पसारती जा रही है। प्रदेश के दूरदराज जिलों चंबा और कुल्लू में भी इस बीमारी के 3 से 5 मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने बताया कि बीमारी को लेकर अलर्ट किया गया है। अस्पतालों में मरीजों का निशुल्क उपचार चल रहा है। लोगों को आसपास साफ सफाई रखने की अपील की जा रही है। उन्होंने लोगों से बुखार आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे की अपील की है।

जिला – मरीजों का आंकड़ा

कांगड़ा -93

कुल्लू -3

हमीरपुर -10

मंडी – 520

सोलन -1508

सिरमौर -10

शिमला – 21 (आईजीएमसी 67)

ऊना – 44

चंबा – 5