17.6 C
New York
Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news 15 जून को कैंची धाम में लगेगा खास भोग,श्रद्धालुओं को मिलेंगे मालपुए!

15 जून को कैंची धाम में लगेगा खास भोग,श्रद्धालुओं को मिलेंगे मालपुए!

9

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध मालपुए के प्रसाद का विशेष आयोजन किया जा रहा है. मथुरा से आए कारीगर लगभग 2.5 से 3 लाख श्रद्धालुओं के लिए मालपुए तैयार कर रहे हैं.

इस आयोजन से पहले मंदिर समिति ने बताया है कि 16 जून की सुबह ठीक 6:05 बजे बाबा को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा. जिसके बाद श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद बांटा जाएगा. शुक्रवार शाम से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. नीम करौली धाम के पास भवाली शहर के सभी होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे पूरी तरह बुक हो चुके हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, शनिवार शाम से ही मंदिर परिसर के बाहर लाइनें लगनी शुरू हो जाएंगी.