17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मैच के बाद बुजुर्ग महिला चारुलता से मिले विराट कोहली, लिया आशीर्वाद

मैच के बाद बुजुर्ग महिला चारुलता से मिले विराट कोहली, लिया आशीर्वाद

16

बुजुर्ग महिला चारुलता पटेल इंडिया टीम बहुत बड़ी फैन है अक्सर टीम इंडिया का मुकाबला देखने के लिए आती रहती है मंगलवार को रहा टीम इंडिया के रोमाचंक मुकाबले को 87 साल की चारुलता व्हील चेयर पर बैठ कर मैच का आनंद ले रही थी कि तभी स्टेडिएम के कैमरे की नजर बार- बार दादी चारुलता के ऊपर ही जा रही थी जिसके बाद दादी सोशल मीडिया पर खूब हिट होती रही। मैच पूरा होने के बाद व्हील चेयर पर बैठी दादी से विराट कोहली ने मुलाकात की और साथ ही दादी का आशीर्वाद भी लिया। बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान में मंगलवार को टीम इंडिया ने बंगलादेश को 28 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश लिया है।

test match

मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दादी चारुलता से तो मिले ही उप- कप्तान, मैन ऑफ द मैच के विजेता रोहित शर्मा ने भी दादी से मुलाकत की औऱ उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि विराट कोहली और महेश शर्मा का दादी से मुलाकात का वीडियों भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें दादी चारुलता विराट के सिर पर प्यार से हाथ फेर रही है औऱ विराट उनकी व्हील चेयर के पास नीचे बैठकर बात कर रहे है। मीडिया से बातचीत के दौरान चारुलता ने इंडिया टीम को जीत की शुभकामनाएं भी दी।

विराट कोहली

टीम इंडिया ने मंगलवार को बंगलादेश को हराकर अपना नाम सेमीफाइनल में दर्ज करा लिया है जिसमें इंडिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 107 और केएल राहुल ने 77 रन की मदद लेकर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाएं है।