17.6 C
New York
Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तीसरे ही दिन बिग बॉस के घर से नामिनेट हुए ये सदस्य…

तीसरे ही दिन बिग बॉस के घर से नामिनेट हुए ये सदस्य…

7

बिग बॉस के घर में पहले नॉमिनेशन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सेलेब्रिटी बनाम कॉमनर होना तो लाज़मी है। इसके चलते सेलेब्रिटी और कॉमनर आमने सामने आ गए हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया में जोड़ियों को सिंगल कंटेस्टेंट्स के खिलाफ वोट करना था और सिंगल कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों को नॉमिनेट करना था। जब नॉमिनेशन की बात आई तो कंटेस्टेंट सेलेब्रिटी बनाम कॉमनर का गेम खेलते नजर आए।

जोडियों को करणवीर और दीपिका में से किसी एक को नॉमिनेट करना था जिसमे उन्होंने दीपिका को नॉमिनेट किया। इसके बाद नेहा और सृष्टि मे से सृष्टि को नॉमिनेट किया गया। सिंगल कंटेस्टेंट्स के द्वारा जोड़ियों को नॉमिनेट करने की बारी मे सब ने मिलकर रोशमी-कृति, सोमी-सबा और शिवाशीष-सौरभ को नॉमिनेट किया।

नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद घर के सभी सदस्य एक दूसरे से लड़ते नजर आए। सभी सदस्य नॉमिनेशन  के बाद तिलमिलाए हुए दिख रहे थे। शिवाशीष और सौरभ के रिश्ते में नॉमिनेशन का असर साफ देखने को मिला जिसके बाद वे दोनों कैमरा के सामने भी लड़ते नजर आए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट सलमान के सामने अपनी क्या प्रतिक्रिया रखते हैं और एक दूसरे पर क्या इल्ज़ाम लगाते हैं।

अगर आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से संपर्क करें

यह भी देखें-