महंगाई पर देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें

1
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। राहुल गाँधी ने कहा, पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा की हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।

 

तमिलनाडु में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के कोयम्बेडु में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

 

मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है की हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।

वही कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।
बढ़ती महंगाई को लेकर देश भर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा, कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। UK में 20% से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है।