Home news उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी...

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया, तीन जिला कलेक्टर सहित 9 अफसरों का नाम शामिल

5

देहरादून। आपको बता दिया जाए कि प्रदेश की सत्ता में वापसी करने के बाद उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी कर दिया हैं। जारी आदेश में तीन जिला कलेक्टर सहित 9 अफसरों का नाम शामिल देखे जा रहे है।

जारी आदेश के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के डीएम रहे मनुज गोयल को देहरादून नगर आयुक्त बनाया गया है। नैनीताल के डीएम धीराज गब्र्याल को एमडी केएमवीएन और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का भी अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है।

इन अफसरों का हो चुका तबादला

उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित को डीएम रुद्रप्रयाग

एमडी केएमवीएन नरेंद्र सिंह भंडारी को डीएम चंपावत

आयुक्त नगर निगम देहरादून अभिषेक रोहेला को डीएम उत्तरकाशी

अपर सचिव ऊर्जा रंजना से एमडी रोडवेज का चार्ज हटा लिया गया है, उन्हें परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।

डीएम चंपावत विनीत तोमर को एमडी रोडवेज

एडीएम चमोली हेमन्त कुमार वर्मा को एडीएम चंपावत

एडीएम चंपावत शिवचरण द्विवेदी को एडीएम चमोली बनाया गया।