17.6 C
New York
Tuesday, July 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में मानसून का असर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का...

उत्तराखंड में मानसून का असर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

7

उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन की घटनाओं से कई सड़कें बाधित हो गई हैं, जबकि नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा ह

मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन से प्रभावित सड़कों को जल्द खोलने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, उफनती नदियों और बरसाती नालों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।