17.6 C
New York
Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों...

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बढ़े बिजली बिलों पर जताया विरोध

4

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बढ़े बिजली बिलों को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।

कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।