17.6 C
New York
Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मनमर्जियां एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने की गुरुद्वारे के बाहर ड्रग टेस्ट की...

मनमर्जियां एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने की गुरुद्वारे के बाहर ड्रग टेस्ट की मांग

6

 मनमर्जियां’ फिल्म रिलीज होने के बाद विवादों में हैं। फिल्म के विवादों मे होने का कारण फिल्म के कुछ सीन्स है। दरअसल सिख समुदाय ने फि‍ल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी। आपत्ति के बाद निर्माताओं ने तीन सीन भी हटाने का फैसला किया। इनमें से एक सीन में तापसी को गुरुद्वारे के बाहर सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इस सीन को लेकर तापसी काफी ट्रोल हो रही थी लेकिन अब तापसी ने ट्रोलर्स को अब ट्वीट कर जवाब दिया है। तापसी ने गुरुद्वारों के बाहर फुल ड्रग टेस्ट की मांग की है।

एक ट्रोलर ने तापसी पर फिल्माए गए सिगरेट वाले सीन पर लिखा, ‘हां, मुझे विश्वास है कि शराब पीना भी गलत है। लेकिन फिर स्मोकिंग एक ऐसी चीज है जिसे आपने कभी किसी भी सिख को करते नहीं देखा होगा।’

तापसी ने इसके जवाब में लिखा, ‘मुझे यकीन है कि वाहेगुरु ने शराब पीने की अनुमति दी होगी लेकिन स्मोकिंग करने की नहीं। वरना इतने समझदार, पवित्र और धार्मिक लोग विरोध क्यों करते?’ एक और ट्रोल को जवाब देते हुए तापसी ने गुरुद्वारों के बाहर फुल ड्रग टेस्ट की मांग की है।

फिल्म के इन सीन्स पर थी सिख समुदाय को आपत्ति..

  1. फिल्म में एक 29 सेकेंड का सीन था। इस सीन में अभिषेक बच्चन सिगरेट पीते नजर आते हैं। जिसे विवाद के बाद हटा दिया गया।
  2. दूसरा एक सीन जो एक मिनट एक सेकेंड का था। इसमें दूल्हा-दुल्हन बने अभिषेक और तापसी गुरुद्वारे में आते हैं। इस दौरान तापसी अपने पास्ट के बारे में सोचती हैं।
  3. तीसरा सीन जो हटाया गया है वह 11 सेकेंड का था। इस सीन मे तापसी पन्नू सिगरेट पीती नजर आती हैं। कुल मिलाकर 1 मिनट 41 सेकेंड के अलग-अलग विजुअल्स को डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि इन सीन्स पर सिख समुदाय ने आपत्ति की थी। सिखों के एक प्रमुख संगठन ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू डिविजन बेंच में याचिका दायर कर आपत्तिजनक सीन्स हटाने की मांग की थी। निर्माताओं में से एक इरोज ने सीन्स हटाए जाने की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि सिख समुदाय द्वारा फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति के बाद निर्माताओं ने फिल्म से 1 मिनट 41 सेकेंड का विजुअल डिलीट कर दिया  है। इससे पहले अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर उन लोगों से माफी मांगी जिनकी भावनाएं फिल्म की वजह से आहात हुई।

अगर आप पत्रकारिता जगत का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें

यह भी देखें-