spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कश्मीर में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत

कश्मीर में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत

7

: जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केन्द्र शासित प्रदेश में अब मामलों की संख्या 125 हो गई है और इनमें से 15 मामले मंगलवार को दर्ज किये गये।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से मारा गया यह व्यक्ति बांदीपुरा जिले का रहने वाला था और उसका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना वायरस से तीनों लोगों की मौत कश्मीर घाटी में हुई है। मंगलवार को दर्ज किये गये 15 मामलों में से नौ कश्मीर संभाग से और छह जम्मू संभाग से है।