17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जानिए क्या हैं वो 5 चीज़ें जिन्हें खाने से गायब हो जाएगा...

जानिए क्या हैं वो 5 चीज़ें जिन्हें खाने से गायब हो जाएगा आपका मोटापा…

6

मोटापा किसी को अच्छा नहीं लगता हर कोई इसे कम करने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाता है। मोटापे के बहुत से कारण हो सकते हैं। यह एक जगह बैठकर लगातार काम करने से या नियमित खान-पान न होने के कारण भी होता है जिससे पूरा फिगर बिगड़ जाता है। हर कोई बढ़े हुए पेट को फटाफट कम करना चाहता है लेकिन यह इतना आसान नहीं है। यह हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में एक रिसर्च में पता चला है कि ज्यादातर, महिलाएं इसका शिकार होती हैं। बहुत लोग वजन कम करने के लिए जिम करते हैं फिर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। तो आज हम आपको बताते हैं पेट कम करने के लिए क्या खाएं जिनके इस्तेमाल से मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है और ज्यादा चर्बी जलाई जा सकती है।

1. दालचीनी- दालचीनी का मसाला ब्लड शुगर को कोशिकाओं (Cell) में पहुंचाने में मदद करता है जो एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल होती है। इस वजह से शरीर मे कम से कम चीनी की मात्रा कम होगी तो वजन कम करना आसान होगा। हर रोज खाने में ¼ से लेकर 1 छोटी चम्मच तक दालचीनी इस्तेमाल करनी चाहिए। दालचीनी खून की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2.पनीर- पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक और fat and carbohydrate बहुत कम होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम fat burning process में भी बहुत मदद करता है। यदि आप चाहें तो दोपहर के खाने में सलाद और पनीर का प्रयोग करके अपना calorie intake काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर पनीर घर पर गाय के दूध से बनाया जाए तो वह ज्यादा अच्छा होता है।

3.लाल मिर्च- लाल मिर्च वजन घटाने में बहुत फायदेमंद हो सकती है। इनमें capsaicin पाया जाता है जो भूख और चर्बी कम करने में मदद करती है। यदि आप अपने खाने में पहले से इसका प्रयोग करते है तो ध्यान रखें इसे अलग से लेने से कोई फायदा नहीं होगा।

4.दही- दही के बहुत से फायदे हैं। इसका सेवन चर्बी कम करने के लिए भी किया जाता है। लो फैट और रेगुलर दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जिन्हें बैक्टिरिया के अच्छे प्रकार माना जाता हैं। यह बैक्टिरिया शरीर में बची हुई चर्बी को भगाने में मदद करते हैं। दिन में एक बार दही खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि इसका सेवन दिन के समय किया जाए तो ये ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।

5.फल- पुरानी कहावत है, “ An apple a day keeps the doctor away!” जो लोग फलों का सेवन करते हैं वे ओरो के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ होते है। फलों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है और इनमे natural sugar होता है। फल भूख को कण्ट्रोल करने में भी मदद करते हैं। तरबूज, अमरुद, सेब, संतरा, नाशपाती, आदि फलों का सेवन वजन घटाने में सहायक होता है।

अगर आप पत्रकारिता में रूची रखते है तो जुड़िए हमारे इंस्टीट्यूट से- 

यह भी देखें-