17.6 C
New York
Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लगभग 8 साल बाद करुण नायर की धमाकेदार वापसी; टेस्ट टीम में...

लगभग 8 साल बाद करुण नायर की धमाकेदार वापसी; टेस्ट टीम में दावेदारी पेश की!

17

लगभग 8 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे करुण नायर ने इंग्लैंड लॉयन्स और इंडिया-ए के बीच चल रहे चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। नायर ने महज 281 गेंदों में 204 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें 26 चौके और एक छक्का भी शामिल था।

नायर का यह दोहरा शतक आने वाली 20 जून से शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ के लिए उनके दावेदारी को और मजबूत करता है। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़कर सुर्खियों में आए करुण नायर का यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश हो सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता करुण नायर को आगामी टेस्ट सीरीज़ में मौका देंगे, ताकि वह एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें।