17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ऑस्ट्रेलिया से वापस लाई गई भारत की 29 प्राचीन धरोहर, PM मोदी...

ऑस्ट्रेलिया से वापस लाई गई भारत की 29 प्राचीन धरोहर, PM मोदी ने किया निरीक्षण

32

ऑस्ट्रेलिया से 29 प्राचीन पुरावशेषों को भारत लाया गया है. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से वापस लाई गईं इन प्राचीन मूर्तियों का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि ये पुरावशेष अलग-अलग समय अवधि से हैं।

इनमें से कुछ 9-10वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व के भी हैं। दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया, जिनमें बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। इन पुरावशेषों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया गया है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक जड़ो से जुड़ी इन कलाकृतियां में भगवान विष्णु, शिव और देवी शक्ति की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन परंपरा चित्र और सजावटी वस्तुएं, के तौर पर हैं। ये पुरावशेष विभिन्न प्रकार के बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज में बनीं मूर्तियां और पेंटिंग हैं।

29 पुरावशेषों देश के छह राज्यों से जुड़े हुए हैं, जिसमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इस बात की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर दी। PMO ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी इन पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए देखे गए, यही नहीं पीएम इन प्रतिमाओं को काफी बारीकी से देखते हुए उनके बारे में लिखी किताब को भी पढ़ते हुए नजर आए।