17.6 C
New York
Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारतीय सेना ने जारी किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विजुअल्स — आतंक के...

भारतीय सेना ने जारी किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विजुअल्स — आतंक के अड्डों पर कहर की LIVE तस्वीरें

23

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विजुअल्स जारी कर दिए हैं, जिनमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई मिसाइल कार्रवाई की स्पष्ट और सटीक झलक दिखाई गई है। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में बहावलपुर और मूरीदके सहित 9 आतंकी अड्डों पर निशाना साधकर किए गए हमलों की लाइव फुटेज दिखाई गई है। इनमें से कई ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय थे।

रक्षा मंत्रालय ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है और इसे “केंद्रित, नपी-तुली और संयमित कार्रवाई” बताया है। वीडियो फुटेज में टारगेट लॉक करने वाले ड्रोन कैमरा, मिसाइल लॉन्चिंग के क्षण, और ठिकानों के पूरी तरह नष्ट होने की घटनाएं साफ देखी जा सकती हैं। इन तस्वीरों के साथ भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया – “न्याय हुआ।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा – “भारत माता की जय।”

सेना की इस सर्जिकल प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर #OperationSindoor और #JusticeForPahalgam जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। देश भर से लोगों ने सेना की इस साहसी कार्रवाई पर गर्व जताते हुए प्रतिक्रिया दी। कई यूज़र्स ने लिखा – “ये है नया भारत जो न सिर्फ सुनता है, बल्कि सीधे जवाब भी देता है।”

भारत के पास सबूत मौजूद

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। भारतीय दूतावास की ओर से भी वाशिंगटन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि भारत के पास तकनीकी प्रमाण, चश्मदीदों की गवाही और खुफिया इनपुट हैं, जो आतंकियों की पाकिस्तान स्थित मौजूदगी और संलिप्तता को साबित करते हैं। भारत ने यह संदेश दिया है कि अब आतंकवाद को झेलने का समय नहीं, बल्कि जवाब देने का युग है।

भारतीय सेना के इस ऑपरेशन ने स्पष्ट कर दिया है – जो निर्दोषों की जान लेगा, वह खुद सुरक्षित नहीं रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक जवाबी कार्रवाई नहीं, एक कड़ा संदेश है – अब भारत चुप नहीं रहेगा।