17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम धामी के गोपेश्वर पहुँचने पर कांग्रेस ने किया विरोध, पीड़ित परिवारों...

सीएम धामी के गोपेश्वर पहुँचने पर कांग्रेस ने किया विरोध, पीड़ित परिवारों को 25 लाख मुवाअजा देने की कर रहें है मांग

12

सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली में हुए करंट हादसे में झुलसे पीड़ितों से मिलने गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और वहीं, धरने पर बैठ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता फिर से जिला अस्पताल गेट पर धरना स्थल चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के पुतले भी फुकें।

ReadAlso;उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी मुसीबत, CM धामी ने मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा करने का दिया निर्देश

चमोली में आज बाजार बंद

चमोली हादसे को लेकर आज गोपेश्वर पीपलकोटी जोशीमठ कर्णप्रयाग व गौचर समेत पूरे जिले में बाजार बंद रखे गए हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, टैक्सियों का संचालन भी बंद है।