WI के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने बना दिया यह रिकॉर्ड

1

वेस्टइंडिज के साथ हैदराबाद में खेला गया टेस्ट मैच में इंडिया ने एक बड़ा कारनामा किया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेहमान विंडीज दस विकेट से मात देते हुए उसे टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, तो एक साथ एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्डों की बरसात हुई। वास्तव में रिकॉर्ड बहुत ही खास हैं। और आगे भविष्य में इस प्रदर्शन से बेहतर करना टीम इंडिया के लिए बहुत ही मुश्किल होगा। चलिए आप विस्तार से जानिए ये खास रिकॉर्ड और इनसे जुड़ा इतिहास।

WI  के खिलाफ पहली बार 10 विकेट से जीता भारत

अभी तक भारत ने अलग-अलग देशों के खिलाफ आठ बार दस विकेट से जीत दर्ज की है। भारत ने सबसे ज्यादा दो बार पाकिस्तान को दस विकेट से रौंदा, तो विंडीज के खिलाफ यह पहली दस विकेट से जीत रही। चलिए जानिए कि कब-कब भारत इस कारनामे को अंजाम दिया।


बनाम                 जगह                साल

पाकिस्तान           मुंबई               1952

पाकिस्तान           चेन्नई               1980

न्यूजीलैंड          हैदराबाद            1988

इंग्लैंड               मोहाली              2001

जिंबाब्वे              हरारे                2005

न्यूजीलैंड              हैमिल्टन          2009

बांग्लादेश             मीरपुर             2010

विंडीज                 हैदराबाद        2018