17.6 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल में भर्ती, हाल में...

एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल में भर्ती, हाल में जीती थी कोरोना से जंग

6

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

हाल में ही अमित शाह ने कोरोना से ठीक होकर वापस आए है। देर रात उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है।

सूत्रों की मानें तो गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है।

खीरा खाने से क्‍या-क्‍या लाभ होते हैं, क्‍या है खाने का तरीका

एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें हल्का बुखार था। इसके बाद ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया है।

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 की मौत

अमित शाह मेदांता अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 2 अगस्त को भर्ती हुए थे। शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना किया था।

12 दिन बाद यानी 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।