17.6 C
New York
Thursday, May 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में चार दिन बर्फबारी होने की संभावना ,सर्द हवाएं बढ़ेगी कंपकंपी

उत्तराखंड में चार दिन बर्फबारी होने की संभावना ,सर्द हवाएं बढ़ेगी कंपकंपी

18

उत्तराखंड:मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच मैदानों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं।

उत्तराखंड में रविवार से अगले चार दिन राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 एवं 27 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। 28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं और इससे सटे गढ़वाल के इलाकों में बारिश व बर्फबारी होगा। थर्टी फर्स्ट पर राज्य में मौसम साफ रहने की अनुमान है।

मुनस्यारी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मुनस्यारी नगर में एक इंच, कालामुनी में 6 इंच बर्फबारी हुई है। बेटुली धार में 4 इंच से अधिक बर्फ गिरी है। खलिया टॉप बर्फ से पूरी तरह से ढक गया है।