चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम का हरियाणा कर रहा मेजबानी, भारत को खेलों में आगे ले जाने की प्रधानमंत्री की कल्पना है- मंत्री अनुराग ठाकुर

6
हरियाणा: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकुला में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोगो के लॉन्च समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय खेल युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा, भारत को खेलों में आगे ले जाने की प्रधानमंत्री की कल्पना है। हरियाणा चौथा खेलो इंडिया यूथ गैम हरियाणा आयोजित कर रहा है। हमने तय किया है कि हरियाणा में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। हमें ऐसे खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। जब तक लोग इसमें शामिल नहीं होंगे, यह एक व्यापक अभियान नहीं बनेगा। इस बार 8,500 खिलाड़ियों का दल आएग।
4 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्धाटन किया जिसमें शुभंकर भी लांच किया गया। 4 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद रहे। 4 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का प्रमोशन 10 मई को किया जाएगा । महामारी की वजह से खेलो इंडिया यूथ गेम्स जून तक चलेंगे। 2018 शुरु किए गए कार्यक्रम की मेजबानी इस बार हरियाणा कर रहा है। इसके जरीए राज्य भर में युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित किया जाएगा इससे प्रदेश में कई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका भी मिलेग।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने घाकड़ ऑन विल्स नाम से रथ भी तैयार किया है जो राज्य के अलग अलग जिलों जा कर स्थानिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा । हर जिले में खेलो इंडिया कार्यकम में न सिर्फ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्टीय खिलाड़ी भाग लेगे । खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम को स्कूली स्तर पर भी आयोजित कराया जा रहा है ।