17.6 C
New York
Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल में ताजा बर्फबारी, शीतलहर और तेज हुई

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, शीतलहर और तेज हुई

5

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और कई ऊपरी इलाकों समेत विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुफरी, नारकंडा, खिड़की, खड़ापत्थर में भी बर्फबारी हुई है जबकि राज्य के कई अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई है।

रातभर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य में शीतलहर और तेज हो गई है। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमापति जम्वाल ने कहा कि शिमला जिले में कुफरी, खड़ापत्थर, नारकंडा और खिड़की में रातभर हुई बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।