17.6 C
New York
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई: अधीर रंजन

दिल्ली में सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई: अधीर रंजन

7

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में आम आदमी पार्टी की बढ़त को विकास के एजेंडे की जीत करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे की हार हो गयी है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा,

”यह चुनाव द्विदलीय हो गया। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले।” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है। सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई है।” राजद नेता मनोज झा ने कहा कि इस नतीजे का एक बड़ा संदेश है कि भाजपा को अब जहरीली राजनीति से बाज़ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नतीजे का संदेश बिहार और दूसरे राज्यों में भी जाएगा।