17.6 C
New York
Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नोएडा में युवक का शव बरामद

नोएडा में युवक का शव बरामद

4

नोएडा के थाना सेक्टर 39 में नाले के पास सुबह पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 37 के नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों की सहायता से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि शव के पास से नशे का इंजेक्शन मिला है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह नशे का आदी था।