17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौत

ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौत

2

जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट में ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया ‘‘बेंदा गांव का युवक सूरज निषाद (20) बृहस्पतिवार को यमुना नदी की रेता में अपनी सब्जी की बाड़ी में काम करके साइकिल से अपने घर जा रहा था।

तभी बांदा से फतेहपुर जा रहे एक ट्रक ने यमुना पुल के पास उसे कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी ।’’ उन्होंने बताया ‘‘पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।