17.6 C
New York
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बिग बॉस हाउस की मालकिन पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल,...

बिग बॉस हाउस की मालकिन पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, रांची कोर्ट से निकला अरेस्ट वारंट

5

बिग बॉस 13 में घर की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के ऊपर खतरों के बादल मंडरा रहे हैं। उनके खिलाफ रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया है।

अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे। इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं।

बाद में जब फिल्म फ्लॉप हो गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है।