भारत बंद 2021 की तैयारियां शुरु, किसानों द्वारा इस तारीख को रखा गया आंदोलन

3

भारत बंद 2021 की तैयारियां शुरु, किसानों द्वारा 25 सितंबर को रखा जाएगा भारत बंद

26 सितंबर को किसान आंदोलन को पूरे दस महीने हो जाएंगें। इन दस महीनों में ना सरकार ने किसानों से बातचीत करने की पहल की और ना किसानों ने सरकार के सामने सही तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की। इसके अलावा पिछले 25 सितंबर 2020 को किसानों द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया था और अब फिर एक बार किसान आंदोलनकारी भारत को बंद करने की फिराक में है। साथ ही 25 सितंबर को भारत बंद कार्यक्रम की तैयारियों में छत्तीसगढ़ की किसान सभा भी हाथ मिलाती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद 2021 करने की घोषणा की गई थी।

दिल्ली के सिंधू बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत हुए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वे तब तक नहीं रुकेंगें, जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर लेती। संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के अन्नदाताओं से भारत बंद के लिए भारी संख्या में समर्थन मांगा है।

देश के अन्नदाता लगातार केंद्र सरकार से तीन किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। साथ ही किसान चाहते हैं कि फसलों का नवीनतम मूल्य भी सही प्रकार से निर्धारित किया जाए।

Also Read: पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी किसान आंदोलन की जोरों-शोरों से हो रहीं तैयारियां

वहीं 5 सितंबर 2021 को बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान महासभा का आयोजन किया गया है, जहां देश के किसानों को आमंत्रित किया गया है।