17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रियंका ने जैकेट के बाद लिया डायना के लिए घर, कीमत जान...

प्रियंका ने जैकेट के बाद लिया डायना के लिए घर, कीमत जान कर उड़ जाएंगे होश…

8

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो अपने फैशन सेंस और डिजाइनर ड्रेसेस की काफी सुर्खिया बटोरती रहती है। लेकिन इस बार उनकी पेट डियाना अपनी एक जैकेट और डॉगी घर को लेकर सुर्खियों में आ रही है लेकिन ये कोई ऐसी-वैसी जैकेट नहीं है। क्योंकि, इसकी कीमत हजारों में हैं। जी हां, इस जैकेट की कीमत करीब 36 हजार रूपए हैं।

ये चर्चा में तब आई जब प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी फोटोज शेयर की। इस जैकेट का कलर रेड, ब्लैक और ग्रे हैं। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘लॉस एंजेलिस में बहुत सर्दी है। जैकेट डिज़ाइन करने के लिए मोंकलर का धन्यवाद’ मतलब कि ना केवल जैकेट महंगी है बल्कि इसे स्पेशली डिजाइन भी कराया गया है। इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। प्रियंका की डॉगी डियाना न्यूयॉर्क में रहती है। यहां पीसी का एक अपार्टमेंट है। इस घर में डियाना के लिए खास रूम है। इसमें डियाना के लिए स्पेशल बैड, खिलौने, एसी से लेकर अन्य कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने डॉगी डायना के साथ काफी समय बिता रही हैं। यहां तक कि प्रियंका ने डायना के लिए एक नया घर भी खरीद लिया है जिसकी कीमत लाखों में है।