17.6 C
New York
Saturday, June 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी आप : संजय सिंह

भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी आप : संजय सिंह

6

आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘‘जबरदस्त जीत’’ हासिल करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के अनुसार ‘आप’ आगे चल रही है लेकिन भाजपा के नेताओं ने अपनी जीत की उम्मीद अभी नहीं छोड़ी है।

सिंह ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि आगामी चुनाव हमारे किए काम के आधार पर लड़ा जाएगा। अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। आप इंतजार कीजिए और देखिए कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे।’’