17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक बार फिर दिखेगा दीपिका और रणवीर को स्वैग….

एक बार फिर दिखेगा दीपिका और रणवीर को स्वैग….

5

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 में शादी के बाद पहली बार एक साथ काम करेंगे। हालांकि दोनों ने शादी से पहले एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन वाइफ का किरदार निभाएंगी।

उनकी जोड़ी को पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए उनके फैंस खासा उत्साहित हैं। इस बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर रणवीर सिंह को चियर किया है।

बताते चलें कि रणवीर-दीपिका की एक दूसरे को प्रोत्साहित करने का कोई भी मौका नहीं गंवाते। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने 83 की शूटिंग के दौरान रणवीर के कुछ मोमेंट्स कैप्चर किए हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “‘बीईंग द सपोर्टिव वाइफ ऑन एंड ऑफ द फील्ड”।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-