17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली चुनाव : वोटों की गिनती के बीच आप का ‘राष्ट्र निर्माण’...

दिल्ली चुनाव : वोटों की गिनती के बीच आप का ‘राष्ट्र निर्माण’ कैंपेन

2

दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। चुनाव रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे है, जबकि 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। देखा जाए तो दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी सरकार बनती नजर आ रही है। ऐसे में आप के पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल साफ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ वोटों की गिनती जारी है, वहीं आप ने एक और कैंपेन की शुरुआत की है। यह कैंपेन है- राष्ट्र निर्माण।

आम आदमी पार्टी (आप) के पार्टी दफ्तर पर मंगलवार को नया पोस्टर लगा है। जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पोस्टर में लिखा है- राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़े, जुड़ने के लिए मिस कॉल दें 9871010101′। माना जा रहा है कि बीजेपी के नक्शेकदम पर चलते हुए आप ने अब राष्ट्र निर्माण को बड़ा मुद्दा बनाएगी और इसके लिए सरकार बनने के बाद बड़ी मुहिम की शुरुआत करेगी।