17.6 C
New York
Saturday, November 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीरिया में सड़क हादसे में इराकी नागरिकों समेत 32 की मौत

सीरिया में सड़क हादसे में इराकी नागरिकों समेत 32 की मौत

6

सीरिया की राजधानी को होम्स प्रांत से जोड़ने वाली एक सड़क पर ईंधन के टैंकर के दो बसों तथा कई अन्य वाहनों से टकरा जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री मोहम्मद खालिद अल-रहमान ने बताया कि ब्रेक फेल होने से टैंकर की 15 वाहनों और दो बड़ी बसों से भिडंत हो गई। बसों में कई इराकी यात्री सवार थे।

मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया। समाचार एजेंसी सना ने मंत्री के हवाले से बताया कि दुर्घटना में 77 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। सना ने एक यात्री बस की तस्वीरें जारी की जिसका एक हिस्सा उड़ गया। माना जा रहा है कि हादसे के पीड़ितों में शिया इराकी श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो दमिश्क के समीप पवित्र धर्म स्थलों का दौरा करने आए थे।