इस कॉफी से 30 दिन में 20 किलो वजन करें कम…

0

कॉफी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं, खासकर अनिमिया पीड़ित लोगों को, क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में आइरन बाधित होगा। ऐसे में आप ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन कॉफी कोई अलग प्रकार की कॉफ़ी नहीं होती है। इसे बनाने में कॉफ़ी के सामान्य बीजों का ही प्रयोग किया जाता है। कॉफ़ी के बीजों को अगर भूना नहीं जाए तो वो बीज हरे रंग के ही बने रहते हैं। इन्हीं बीजों से ग्रीन कॉफ़ी तैयार की जाती है। इससे आप 24 घंटे चुस्त, मस्त व स्वस्थ रहते हैं।

Green Coffee taste सामान्य कॉफ़ी जैसा नहीं होता है, ग्रीन काफी का स्वाद लाइट होता है। इस कॉफ़ी में कैफीन की मात्रा भी सामान्य कॉफ़ी से कम होती है। पर हर चीज़ का फायदा और नुकसान होता है और किसी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती। इसलिए इस बात का ध्यान दें कि अत्यधिक रूप से ग्रीन कॉफ़ी का सेवन न करें अन्यथा बेचैनी, घबराहट, पेट खराब होना जैसी समस्या हो सकती है। एक दिन में 3 कप ग्रीन कॉफ़ी से ज्यादा न पियें।

ग्रीन कॉफी के फायदे:

  1. वजन नियंत्रण
    आजकल लोग Green Coffee का सबसे ज्यादा उपयोग Weight Loss के लिए कर रहे हैं। ग्रीन कॉफ़ी पीने से मोटापा कम होता है। ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन पाया जाता है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखता है। इससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
  2. शरीर में एनर्जी लाएं
    मेटाबॉलिज्म रेट सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है, इसलिए इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है।  इससे आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन सही रूप से लगता है.
  3. मधुमेह (डायबिटीज) को करें कंट्रोल
    अगर आप इस तरह की कॉफी पीते हैं तो आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं। ग्रीन कॉफ़ी Diabetes ही नहीं बल्की Anti-ageing, High Blood Pressure, अल्झाईमर भी कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

ग्रीन कॉफ़ी कब पियें :

  1. एक कप ग्रीन कॉफ़ी नाशता खाने के बाद पियें क्योंकि नाशते के बाद Blood sugar level तेजी से बढ़ता है। ग्रीन कॉफ़ी इस बढे हुए शुगर को कण्ट्रोल करके fat के रूप में जमने से रोकता है।
  2. दोपहर को खाना खाने से आधा घंटा पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद ग्रीन कॉफी का सेवन करें।
  3. रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन कॉफी का सेवन अवश्य करें।

ग्रीन कॉफ़ी कैसे बनाये :

  1. एक कप ग्रीन कॉफी बनाने के लिए डेढ़ कप पानी उबालने के लिए रख दें| जब पानी उबलने लगे तो 1 चम्मच ग्रीन कॉफी पानी में डाल दें और इसे धीमी आंच पर उबलने दें|
  2. 15 मिनट बाद आप देखेंगे कि पानी का रंग हरा हो गया है अर्थात ग्रीन कॉफी के बीजों का असर पानी में आ चुका है| अब आप इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें|
  3. जब यह हल्का गुनगुना हो जाये तो इसे छानकर कप में ले लें और इस प्रकार आपकी ग्रीन कॉफी बनकर तैयार हो चुकी है| अब आप इसका सेवन कर सकते हैं|

यही सबसे बेस्ट तरीका है। चाहें तो थोड़ी अदरक और दालचीनी पाउडर मिला लें, स्वाद और महक बढ़ जायेगा। इस कॉफ़ी में चीनी बिलकुल न मिलाएं क्योंकि चीनी शुद्ध कैलोरी होती है, इसका कोई फायदा नहीं होता। स्वाद के लिए चाहें तो बिलकुल जरा सा शहद और दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं।

वजन घटाने के लिए लोग अक्सर किसी चमत्कारी चीज़ की कल्पना करते हैं, जबकि Weight Loss करने के लिए सही Diet plan और एक्सरसाइज सबसे जरुरी चीज़ है। इन दो मुख्य नियमों के पालन के साथ Green Coffee या अन्य किसी पदार्थ का सेवन करने से ही तेजी से वजन घटाना सम्भव होता है।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-

यह भी देखें-