17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Doordarshan पर भड़के दर्शक, Ramayan के सीन काटे जाने पर बोले –...

Doordarshan पर भड़के दर्शक, Ramayan के सीन काटे जाने पर बोले – दिखाना है तो ढंग से दिखाओ

3

Doordarshan ने Ramayan का प्रसारण शुरू होने के बाद से कई सीन काट दिए हैं। इस पर लोगों को गुस्सा भड़क गया। Doordarshan ने लॉकडाउन के दौरान Ramayan का प्रसारण का ऐलान किया तो दर्शकों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब लोग Doordarshan के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कारण – आधे-अधूरे सीन।

Ramayan शुरू होने के बाद से कई सीन काटे जा चुके हैं, लेकिन सोमवार रात 9 बजे प्रसारित हुए सीरियल में तो हद ही हो गई। प्रसंग था कि भगवान राम के कहने पर सुग्रीव अपने भाई बाली को ललकारते हैं और युद्ध करते हैं। इसके बाद भगवान राम छिपकर तीर चलते हैं और बाली का वध कर देते हैं। इसके बाद बाली की पत्नी तारा और अंगद वाला पूरा सीन काट दिया गया। इस पर दर्शकों ने नाराजगी जताई और शिकायत भी की। नतीजा यह रहा कि मंगलवार सुबह 9 बजे वही सीरियल पूरा दिखाया गया।

अधूरा ज्ञान किसी काम का नहीं

दर्शकों का कहना है कि रामायण को नई पीढ़ी देख रही है। जरूरी है कि उनके सामने सही रामायण दिखाई जाए। जिस तरह से दूरदर्शन सीन और जरूरी संवाद कट कर रहा है, उससे तो अधूरी जानकारी मिलेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया है कि दूरदर्शन लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करे। यदि रामायण दिखाना ही है तो पूरी दिखाए।

दर्शकों ने दिखा दी ताकत

कहा जा रहा है कि दूरदर्शन द्वारा बाली की पत्नी तारा और अंगद वाला पूरा सीन काटे जाने के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों ने दूरदर्शन को शिकायत की। इसके बाद ही इस नेशनल चैलन को सुबह पूरा एपिसोड पूरा दिखाने पर मजबूर होना पड़ा।