17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Coronavirus से लड़ने 10वीं के छात्र ने दी PM मोदी को बड़ी...

Coronavirus से लड़ने 10वीं के छात्र ने दी PM मोदी को बड़ी सलाह, आप भी जानकर करेंगे तारीफ

4

कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी दुनिया हर स्तर पर कोशिश कर रही है। इस खतरनाक वायरस का वैक्सीन न बन पाने की वजह से यह दिन पर दिन खतरनाक होता जा रहा है। भारत में भी हर दिन गुजरने के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस आपदा से निपटने के लिए सरकार को आर्थिक मदद देने के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आईं हैं। केंद्र और राज्य सरकारें भी हरसंभव कोशिश कर रही हैं।

इस बीच एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी है। इस दिलचस्प सलाह को जानकर हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है। पीएम मोदी को पत्र लिखकर कही ये बात देहरादून में रहने वाला अभिनव कुमार शर्मा सिर्फ 15 साल का है

और वह 10वीं कक्षा का छात्र है। देश में कोरोना वायरस के दिन पर दिन बढ़ते खतरे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी को इससे लड़ने के लिए सलाह दी है। अभिनव ने कहा कि इस नाजुक वक्त में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को देश की सभी धार्मिक संस्थाओं को आदेश देना चाहिए कि भगवान के नाम पर जमा धन राशि में से 80 फीसदी राशि को सरकार के कोष में डोनेट करें। यह सभी संस्थाओं के लिए अनिवार्य होना चाहिए।

अभिनव ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि ‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि अगर उनके बच्चों को बचाने में पैसा लगेगा तो वे जरूर बहुत खुश होंगे। हम सभी लोगों में मानवता के प्रति ज्यादा विश्वास जगेगा।’ अभिनव ने आगे लिखा ‘हमारे प्रधानमंत्री ने बताया है कि सिर्फ Social Distancing ही ह